Page Nav

HIDE

CBSE, NCERT solutions, Notes in pdf for class 9 and 10 for the subjects of history, civics, geography,economics, english provided here.exam focused study materials and MCQ are provided which will surely going to help the students or learners. New content added continuously for better learning.

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Related Posts

{fbt_classic_header}

Breaking News:

latest

Story of The making of a Scientist, footprints without feet, English-X

  The Making of a Scientist Footprints without feet   Chapter- 9 At the age of twenty two, a former 'scout of the year' excited the ...

 

The Making of a Scientist

Footprints without feet 

 Chapter- 9

At the age of twenty two, a former 'scout of the year' excited the scientific world with a new theory on how cells work. Richard H. Ebright and his college room mate explained the theory in an article in the Proceedings of the National Academy of Science
It was the first time this important scientific journal had ever published the work of college students. In sports, that would be like making the big leagues at the age of fifteen and hitting a home run your first time at bat. For Richard Ebright, it was the first in a long string of achievements in science and other fields. And it all started with butterflies.

बाईस साल की उम्र में, एक भूतपूर्व 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ  स्काउट' ने वैज्ञानिक दुनिया को एक नए सिद्धांत कि कोशिकाएं कैसे काम करती हैं, के साथ आश्चर्यचकित् कर दिया । रिचर्ड एच एब्राइट और उनके कॉलेज रूम मेट ने इस सिद्धांत की व्याख्या द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस में एक लेख में  की।
ऐसा पहली बार हुआ था जब विज्ञान की इस महत्त्वपूर्ण पत्रिका ने किसी कॉलेज छात्र के कार्य को प्रकाशित किया था। खेल की दुनिया में यह ऐसा ही था जैसे किसी खिलाड़ी का चयन पंद्रह वर्ष की आयु में किसी बड़े मैच के लिए कर लिया जाए और पहली बार बैटिंग करते समय ही वह खिलाड़ी होमरन (अतिरिक्त अंक प्राप्त कर लें।) रिचर्ड एब्राईट के लिए यह उसकी विज्ञान तथा दूसरे क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों को एक कड़ी थी और इन सब की शुरूआत तितलियों से हुई।

An only child, Ebright grew up north of Reading, Pennsylvania. 
"There wasn't much I could do there," he said "I certainly couldn't play football or baseball with a team of one. But there was one thing I could do- collect things." 
So he did, and did he ever! Beginning in kindergarten, Ebright collected butterflies with the same determination that has marked all his activities! He also collected rocks fossils, and coins. He became an eager astronomer, too, sometimes star-gazing all night. 

एक इकलौता बच्चा, एब्राईट पेन्सिलवेनिया में रीडिंग के उत्तर में बड़ा हुआ।
“वहाँ मेरे करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं था”, उसने कहा। “ मै निश्चित रूप से किसी फुटबाल या बेसबॉल की टीम से खेल नहीं सकता था, लेकिन एक चीज थी जो मैं कर सकता था- चीजो को इकट्ठा करना।" 
तो उसने किया और करता रहा। किंडरगार्टेन से आरम्भ करते हुए, एब्राईट ने तितलियों को उसी दृढ़ निश्चय के साथ इकट्ठा किया जिसने उसकी सारी गतिविधियों को चिह्नित किया। उसने पत्थर, जीवाश्म तथा सिक्के भी इकट्ठे किए। कभी-कभी सारी रात तारों को देखते-देखते वह एक खगोलशास्त्री भी बन गया। 

From the first he had a driving curiosity along with a bright mind. He also had a mother who encouraged his interest in learning. She took him on trips, bought him telescopes, microscopes, cameras, mounting materials, and other equipment and helped him in many other ways.

"I was his only companion until he started school," his mother said. "After that I would bring home friends for him. But at night we just did things together. Richie was my whole life after his father died when Richie was in third grade." 
She and her son spent almost every evening at the dining room table. "If he didn't have things to do, I found work for him - not physical work, but learning things," his mother said.
"He liked it. He wanted to learn."
And learn he did. He earned top grades in school. "On everyday things he was just like every other kid, " his mother said. 

प्रथम कक्षा से ही उसके अंदर एक कुशाग्र दिमाग के साथ व्यग्र जिज्ञासा भी थी। उसकी माँ ने भी सीखने की उसकी रुचि को प्रोत्साहित किया। वह उसको यात्राओं पर ले गई, उसको सूक्ष्मदर्शी, दूरबीन, कैमरे, पर्वतारोही वस्तुएँ तथा दूसरे औजार खरीद कर दिए और दूसरे कई तरीकों से उसकी मदद की।

“जब तक उसने स्कूल जाना शुरू नहीं किया तब तक मैं उसकी इकलौती मित्र थी”, उसकी माँ ने बताया। "उसके बाद मैं उसके लिए कई दोस्तों को घर ले आई। पर रात में हम इकट्ठे होते थे। रिची के पिता की मृत्यु के बाद जब रिची तीसरे दर्जे में था, रिची ही मेरा सब कुछ था।

वह और उसका बेटा लगभग प्रतिदिन शाम को भोजन की मेज पर इकट्ठा होते थे। “यदि उसके पास कोई काम नहीं होता था, तो मैं उसके लिए काम ढूँढ़ती थी- शारीरिक काम नहीं, बल्कि मानसिक काम", उसकी माँ ने कहा। "वह इसे पसंद करता था, वह सीखना चाहता था।" 
और उसने सीखा भी। उसने स्कूल में उच्च स्थान प्राप्त किया। "रोजमर्रा के कामों में तो वह अन्य साधारण बच्चों के जैसा था।”

By the time he was in the second grade, Ebright had collected all twenty five species of butterflies found around his hometown.

"That probably would have been the end of my butterfly collecting," he said. "But then my mother got me a children's book called "The Travels of Monarch X." That book, which told how monarch butterflies migrate to Central America, opened the world of science to the eager young collector.
जब तक वह दूसरी कक्षा में था, तब तक एब्राइट ने अपने गृहनगर के आसपास पाई जाने वाली तितलियों की सभी पच्चीस प्रजातियों को इकट्ठा कर लिया था।
"यह शायद मेरे तितली संग्रह का अंत होता," उसने कहा। "लेकिन तभी मेरी माँ ने मुझे "द ट्रेवल्स ऑफ़ मोनार्क एक्स" नाम की एक बच्चों की किताब दिलवाई।
वह पुस्तक, जिसमें बताया गया था कि कैसे मोनार्क तितलियाँ मध्य अमेरिका में प्रवास करती हैं, ने उत्सुक युवा संग्रहकर्ता के लिए विज्ञान की दुनिया खोल दी।

At the end of the book, readers were invited to help study butterfly migrations. They were asked to tag butterflies for research by Dr Frederick A. Urquhart of the University of Toronto, Canada. Ebright's mother wrote to Dr Urquhart, and soon Ebright was attaching light adhesive tags to the wings of monarchs, Anyone who found a tagged butterfly was asked to send the tag to Dr Urquhart.

पुस्तक के अंत में पाठकों को आमंत्रित किया गया था कि वे तितलियों के देशांतरण के अध्ययन में सहायता करें। टोरंटो विश्वविद्यालय, कनाडा के डा० फ्रेडरिक ए० अर्कहार्ट के द्वारा पाठकों से कहा गया था कि वे शोध के लिए तितलियों को टैग करे। एब्राईट की माँ ने डा० अकॅहार्ट को पत्र लिखा और शीघ्र ही एब्राईट मोनार्क तितलियों के पंखों में गोंदयुक्त धागे बाँधने लगा। जिस किसी को भी कोई टैग की हुई तितली मिलती थी, उससे कहा जाता था कि वह उस तितली को डा० अर्कहार्ट के पास भेज दें।

The butterfly collecting season around Reading lasts six weeks in late summer. If you're going to chase them one by one, you won't catch very many. So the next step for Ebright was to raise a flock of butterflies. He would catch a female monarch, take her eggs, and raise them in his basement through their life cycle from egg to caterpillar to pupa to adult butterfly. Then he would tag the butterflies' wings and let them go. For several years his basement was home to thousands of monarchs in different stages of development.

 रीडिंग (जगह) के आस-पास तितलियों को पकड़ने का समय गर्मियों के अंत में छः सप्ताह तक रहता है। यदि आप एक-एक करके उनका पीछा करने जा रहे हैं, तो ज्यादा तितलियों को पकड़ नहीं पाएँगे। इसलिए  एब्राईट का अगला कदम तितलियों के झुंड को पकड़ना था। वह एक मादा मोनार्क को पकड़ता, उसके अंडे लेता और तहखाने मे उनके जीवन- चक्र के अनुसार, अंडे से कैटरपिलर, कैटरपिलर से प्यूपा तथा प्यूपा से व्यस्क तितली मे विकसित करता था। फिर वह तितलियों के पंखों पर टैग बांधकर उन्हें उड़ा देता था। कई वर्षों तक उसका बेसमेंट विकास के विभिन्न चरणो मे हजारो मोनार्क तितलियों का घर बना रहा

"Eventually I began to lose interest in tagging butterflies. It's tedious and there's not much feedback, Ebright said, "In all the time I did it he laughed, "only two butterflies I had tagged were recaptured - and they were not more than seventy-five miles from where I lived. "

"अन्ततः तितलियों को टैग करने की मेरी रूचि कम होने लगी। काफी उबाऊ है तथा बहुत अधिक प्रतिक्रिया नही है", एब्राइंट ने कहा।' इतने समय में जो मैंने किया, " उसने हंसते हुए बताया, सिर्फ दो ही तितलियाँ वापस पकड़ी जा सकी, जिन्हें मैने टैग किया था और वो भी मेरे रहने की जगह में 75 मील से ज्यादा दूर नहीं थी।"


Then in the seventh grade he got a hint of what real science is when he entered a county science fair- and lost. "It was really a sad feeling to sit there and not get anything while everybody else had won something," Ebright said. His entry was slides of frog tissues, which he showed under a microscope. He realised the winners had tried to do real experiments, not simply make a neat display. 
Already the competitive spirit that drives Richard Ebright was appearing. "Tknew that for the next year's fair I would have to do a real experiment," he said. "The subject I knew most about was the insect work I'd been doing in the past several years.
"फिर सातवीं कक्षा में उसे इस बात का एहसास हुआ कि वास्तविक विज्ञान क्या है जब उन्होंने एक काउंटी विज्ञान मेले में प्रवेश किया- और हार गया। एब्राइट ने कहा, "वहां बैठना और कुछ नहीं पाना वास्तव में एक दुखद अहसास था, जबकि बाकी सभी ने कुछ न कुछ जीता था।" उसकी प्रविष्टि मेंढक के ऊतकों की स्लाइड थी, जिसे उसने एक माइक्रोस्कोप से दिखाया। उसने महसूस किया कि विजेताओं ने वास्तविक प्रयोग करने की कोशिश की थी, न कि केवल साफ-सुथरा प्रदर्शन करने की।
रिचर्ड एब्राइट को आगे ले जाने वाली प्रतिस्पर्धी भावना अब दिखाई दे रही थी। "मुझे पता था कि अगले साल के मेले के लिए मुझे एक वास्तविक प्रयोग करना होगा," उसने कहा। "जिस विषय के बारे में मैं सबसे ज्यादा जानता था, वे थे कीट पर प्रयोग जो कि मैं पिछले कई सालों से कर रहा था।"

So he wrote to Dr Urquhart for ideas, and back came a stack of suggestions for experiments. Those kept Ebright busy all through high school and led to prize projects in county and international science fairs.
For his eighth grade project, Ebright tried to find the cause of a viral disease that kills nearly all monarch caterpillars every few years. Ebright thought the disease might be carried by a beetle. He tried raising caterpillars in the presence of beetles "I didn't get any real results," he said "But I went ahead and showed that I had tried the experiment. This time I won."

अतः उसने डा० अर्कहार्ट को सुझावों के लिए पत्र लिखा और तुरंत उसके पास प्रयोग के लिए सुझावों का ढेर आ गया। उन सुझावों ने एब्राईट को उसके हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान व्यस्त रखा और उसको राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान मेलों में इनाम की तरफ ले गया।
अपनी आठवी कक्षा के प्रोजेक्ट के लिए, एब्राईट ने उस वायरल बीमारी के कारण का पता लगाने की कोशिश की, जो हर कुछ वर्षों बाद लगभग सारी मोनार्क तितलियों को मार देती थीं। एब्राईट को लगता था कि वह बीमारी बीटल (भृंग) नामक कीट से फैलती है। उसने बीटल के बीच तितलियों को पालने की कोशिश की। "मुझे कुछ भी वास्तविक परिणाम नहीं मिला।”, उसने कहा। "परंतु मै आगे बढ़ा और दिखाया कि मैंने इस प्रयोग को किया था। इस बार में जीत गया।"

The next year his science fair project was testing the theory that viceroy butterflies copy monarchs. The theory was that viceroys look like monarchs because monarchs don't taste good to birds. Viceroys, on the other hand, do taste good to birds. So the more they look like monarchs, the less likely they are to become a bird's dinner.
Ebright's project was to see whether in fact, birds would eat monarchs. He found that a starling would not eat ordinary bird food. It would eat all the monarchs it could get. (Ebright said later research by other people showed that viceroys probably do copy the monarch.) This project was placed first in the zoology division and third overall in the county science fair.

अगले वर्ष विज्ञान मेले में उसका प्रोजेक्ट इस सिद्धांत का परीक्षण करना था कि वायसराय तितलियाँ मोनार्क तितलियों की नकल करती हैं। सिद्धांत यह था कि वायसराय तितलियाँ मोनार्क जैसी इसलिए दिखती हैं क्योंकि मोनार्क तितलियाँ पक्षियों को खाने में अच्छी नहीं लगती हैं। दूसरी तरफ, वायसराय तितलियाँ, पक्षियों को अच्छी लगती हैं। इसलिए जितना अधिक वे मोनार्क जैसी दिखेंगी उतनी ही वे पक्षियों का कम भोजन बनेगी।
एब्राईट का प्रोजेक्ट यह दिखाने के लिए था कि क्या वास्तव मे पक्षी मोनार्क तितलियों को खाते हैं। उसने पाया कि एक मैना पक्षी साधारण भोजन नहीं करती। वह उन सभी मोनार्क तितलियों को खा जाएगी जो उसे मिलेगी। (एब्राईट ने बताया कि बाद मे दूसरे लोगों द्वारा किए गए शोध से पता चला कि वायसराय तितलियाँ मोनार्क तितलियों की नकल अवश्य उतारती हैं।) इस प्रोजेक्ट को प्राणीशास्त्र विभाग में पहला तथा पूरे काउंटी विज्ञान मेले में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

In his second year in high school, Richard Ebright began the research that led to his discovery of an unknown insect hormone. Indirectly; it also led to his new theory on the life of cells. 
The question he tried to answer was simple: What is the purpose of the twelve tiny gold spots on a monarch pupa? 
"Everyone assumed the spots were just ornamental," Ebright said, “But Dr Urquhart didn't believe it."
To find the answer, Ebright and another excellent science student first had to build a device that showed that the spots were producing a hormone necessary for the butterfly's full development.
This project won Ebright first place in the county fair and entry into the International Science and Engineering Fair. There he won third place for zoology. He also got a chance to work during the summer at the entomology laboratory of the Walter Reed Army Institute of Research.
अपने हाईस्कूल के दूसरे वर्ष में रिचर्ड एब्राईट ने एक अनुसंधान शुरू किया जो उसको अंजाने कीट के हार्मोन की खोज की तरफ ले गया। परोक्ष रूप से, इसने उसको कोशिका के जीवन के नए सिद्धांत की ओर भी ले गया। 
जिस प्रश्न का उत्तर देने की उसने कोशिश की वह बड़ा सरल था: एक मोनार्क प्यूपा पर बारह छोटे-छोटे सुनहरे धब्बों का उद्देश्य क्या है?
"सभी ने माना कि ये धब्बे सिर्फ सजावटी थे" एब्राईट ने कहा, "लेकिन डा० अर्कहट ने इस पर विश्वास नहीं किया।"
इस प्रश्न के उत्तर के लिए, एब्राईट और विज्ञान के दूसरे प्रतिभावान छात्रों को पहले एक यंत्र बनाना पड़ा जो दिखाता था कि ये धब्बे एक हार्मोन तैयार कर रहे थे जो तितली के पूर्ण विकास के लिए आवश्यक था।
इस प्रोजेक्ट ने एब्राईट को काऊँटी मेले में पहला स्थान तथा अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान तथा इंजीनियरिंग  मेले में उसको प्रवेश दिलाया। वहाँ प्राणीशास्त्र में उसने तीसरा स्थान हासिल किया। उसे वाल्टर रीड आर्मी इंस्ट्यूिट ऑफ रिसर्च की कीट विज्ञान की प्रयोगशाला में गर्मियों के दौरान काम करने का मौका मिला।

As a high school junior, Richard Ebright continued his advanced experiments on the monarch pupa. That year his project won first place at the International Science Fair and gave him another chance to work in the army laboratory during the summer.
In his senior year, he went a step further. He grew cells from a monarch's wing in a culture and showed that the cells would divide and develop into normal butterfly wing scales only if they were fed the hormone from the gold spots. That project won first place for zoology at the International Fair. He spent the summer after graduation doing further work at the army laboratory and at the laboratory of the U.S. Department of Agriculture.

एक हाई स्कूल जूनियर के रूप में रिचर्ड एब्राईट ने मोनार्क प्यूपा पर अपने उन्नत प्रयोगों को जारी रखा। उस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय मेले में उसके प्रोजेक्ट ने पहला स्थान जीता  तथा गर्मियों के दौरान सेना की प्रयोगशाला में उसे काम करने का एक और मौका मिल गया।
अपने सीनियर वर्ष में, वह एक कदम और आगे बढ़ गया। उसने मोनार्क तितली के पंख से कोशिकाओं को उगाया और दिखाया कि कोशिकाएँ विभाजित हो जाती हैं और सामान्य तितली के पंख में विकसित हो जाती है पर केवल तभी जब उन्हें उन सुनहरे धब्बों से मिलने वाला हार्मोन मिले। इस प्रोजेक्ट ने अन्तर्राष्ट्रीय मेले में प्राणीशास्त्र विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया। स्नातक करने के बाद उसने गर्मियां सेना की प्रयोगशाला में और अमेरिका के कृषि विभाग की प्रयोगशाला में आगे का काम करते हुए बिताई।

The following summer, after his freshman year at Harvard University, Ebright went back to the laboratory of the Department of Agriculture and did more work on the hormone from the gold spots. Using the laboratory's sophisticated instruments, he was able to identify the hormone's chemical structure.
A year-and-a-half later, during his junior year, Ebright got the idea for his new theory about cell life. It came while he was looking at X-ray photos of the chemical structure of a hormone.
When he saw those photos, Ebright didn't shout, 'Eureka!' or even, I've got it!' But he believed that, along with his findings about insect hormones, the photos gave him the answer to one of biology's puzzles: how the cell can 'read' the blueprint of its DNA.
DNA is the substance in the nucleus of a cell that controls heredity. It determines the form and function of the cell. Thus DNA is the blueprint for life.

अगली गर्मियों में, हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद एब्राईट वापस कृषि विभाग की प्रयोगशाला में गया और सुनहरे धब्बों से मिलने वाले हॉर्मोन पर और अधिक अनुसंधान किया। प्रयोगशाला के जटिल उपकरणों का प्रयोग करते हुए वह हार्मोन के रासायनिक संरचना की पहचान करने में कामयाब हो गया।
डेढ़ साल बाद,अपने जूनियर वर्ष के  दौरान, एब्राइट को कोशिका जीवन के बारे में अपने नए सिद्धांत का विचार आया। यह तब आया जब वह एक हार्मोन की रासायनिक संरचना की एक्स-रे तस्वीरें देख रहा था। 
एब्राईट 'यूरेका' या 'मुझे मिल गया!' जैसे शब्द नहीं चिल्लाया। परन्तु उसे विश्वास हो गया कि उसके कीटों के हार्मोन की खोजों के साथ-साथ उन तस्वीरों ने जीव विज्ञान की एक अबूझ पहेली का जवाब दे दिया। कैसे एक कोशिका अपने डीएनए के ब्लूप्रिंट को पढ़ लेती है? डीएनए किसी कोशिका के नाभिक मे मौजूद एक पदार्थ होता है जो आनुवंशिकता को नियंत्रित करता है। यह कोशिका के रूप और कार्य को निर्धारित करता है। इस प्रकार डीएनए जीवन का ब्लूप्रिंट है।

Ebright and his college room-mate, James R. Wong, worked all that night drawing pictures and constructing plastic models of molecules to show how it could happen. Together they later wrote the paper that explained the theory.
Surprising no one who knew him, Richard Ebright graduated from Harvard with highest honours, second in his class of 1,510. Ebright went on to become a graduate student researcher at Harvard Medical School. There he began doing experiments to test his theory.
If the theory proves correct, it will be a big step towards understanding the processes of life. It might also lead to new ideas for preventing some types of cancer and other diseases. All of this is possible because of Ebright's scientific curiosity. His high school research into the purpose of the spots on a monarch pupa eventually led him to his theory about cell life.

एब्राइट और उनके कॉलेज रूम-मेट, जेम्स आर. वोंग ने सारी रात चित्र बनाने और अणुओं के प्लास्टिक मॉडल बनाने में काम किया ताकि यह दिखाया जा सके कि ऐसा कैसे हो सकता है। बाद में उन्होंने साथ में लिखकर उस सिद्धांत का विवरण लिखा।
उसको जानने वाले बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए, जब रिचर्ड एब्राइट ने हार्वर्ड से सर्वोच्च सम्मान के साथ स्नातक किया, 1,510 छात्रो की अपनी कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एब्राइट बाद मे हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में स्नातक छात्र शोधकर्ता बन गए। वहां उसने अपने सिद्धांत का परीक्षण करने के लिए प्रयोग करना शुरू किया।
अगर यह सिद्धांत सही साबित होता है तो यह जीवन की प्रक्रियाओं को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। यह कुछ प्रकार के कैंसर और अन्य बीमारियों को रोकने के लिए नए विचारों को भी जन्म दे सकता है। यह सब एब्राइट की वैज्ञानिक जिज्ञासा के कारण संभव हुआ है। मोनार्क प्यूपा पर धब्बों पर किया गया उसके हाई स्कूल के शोध ने अंततः उन्हें कोशिका जीवन के बारे में उनके सिद्धांत की ओर अग्रसर किया।

Richard Ebright has been interested in science since he first began collecting butterflies but not so deeply that he hasn't time for other interests. Ebright also became a champion debater and public speaker and a good canoeist and all-around outdoors-person. He is also an expert photographer, particularly of nature and scientific exhibits.
In high school Richard Ebright was a straight-A student. Because learning was easy, he turned a lot of his energy towards the Debating and Model United Nations clubs. He also found someone to admire - Richard A. Weiherer, his social studies teacher and adviser to both clubs. "Mr Weiherer was the perfect person for me then. He opened my mind to new ideas," Ebright said.

रिचर्ड एब्राइट को विज्ञान में दिलचस्पी तब से है जब से उसने पहली बार तितलियों को इकट्ठा करना शुरू किया था, लेकिन इतनी गहराई से नहीं कि उनके पास अन्य रुचियों के लिए समय नही मिले। एब्राइट एक चैंपियन डिबेटर और पब्लिक स्पीकर (वक्ता) और एक अच्छा कैनोइस्ट (नाविक) और सभी तरह की रुचियों मे भाग लेने वाला व्यक्ति भी था। वह एक विशेषज्ञ फोटोग्राफर भी हैं, विशेष रूप से प्रकृति और वैज्ञानिक प्रदर्शनियों का।
हाई स्कूल में रिचर्ड एब्राइट एक सीधे-सादे छात्र थे। क्योंकि सीखना आसान था, उसने अपनी बहुत सारी ऊर्जा यूनाइटेड नेशंस क्लबों और वाद-विवाद प्रतियोगिता ओर लगा दी। उसे कुछ ऐसे लोग भी मिले जिनकी उसने प्रशंसा भी की- रिचर्ड ए० व्हेरर, उसके सामाजिक अध्ययन के अध्यापक तथा दोनों क्लबों के सलाहकार। "श्री व्हेरर उस समय मेरे लिए एकदम सही व्यक्ति थे। उन्होंने मेरे दिमाग को नए विचारों के लिए खोल दिया," एब्राइट ने कहा।


"Richard would always give that extra effort," Mr Weiherer said. "What pleased me was, here was this person who put in three or four hours at night doing debate research besides doing all his research with butterflies and his other interests. 
"Richard was competitive," Mr Weiherer continued, "but not in a bad sense." He explained, "Richard wasn't interested in winning for winning's sake or winning to get a prize. Rather, he was winning because he wanted to do the best job he could. For the right reasons, he wants to be the best."

And that is one of the ingredients in the making of a scientist. Start with a first-rate mind, add curiosity, and mix in the will to win for the right reasons. Ebright has these qualities. From the time the book, The Travels of Monarch X, opened the world of science to him, Richard Ebright has never lost his scientific curiosity.

"रिचर्ड हमेशा अतिरिक्त प्रयास करता था",श्रीमान् व्हेरर ने बताया
"मुझे जो चीज अच्छी लगती थी वह था कि मेरे पास एक ऐसा व्यक्ति था जो तितलियों तथा अपने अन्य पसंद पर किये जाने वाले शोध के साथ-साथ, रात में तीन या चार घंटे वाद-विवाद शोध करता था।"
"रिचर्ड प्रतिस्पर्धी थे," श्रीमान् व्हेरर ने बात जारी रखी, "लेकिन एक बुरे रूप में नहीं।" उन्होंने समझाया, “रिचर्ड सिर्फ इसलिए जीतने में रुचि नहीं लेता था कि उसे जीतना है या फिर कोई इनाम जीतना है। इसके बजाय, वह इसलिए जीतता था ताकि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। सही मायने में वह सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है।"
और यह एक वैज्ञानिक के निर्माण की सामग्री में से एक है। पहले दर्जे के दिमाग से शुरू करें, जिज्ञासा जोड़ें, और सही कारणों से जीतने की इच्छा में मिश्रण करें। एब्राइट में ये गुण हैं। जब से पुस्तक, द ट्रेवल्स ऑफ मोनार्क एक्स, ने उनके लिए विज्ञान की दुनिया खोली, रिचर्ड एब्राइट ने कभी भी अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा नहीं खोई।

Robert W.  Peterson




Thank You


No comments